आज तुम्हारी सारी पुरानी तसवीरें देखी हैं
जानां तुम अब भी वैसे ही दिखते होगे क्या?
Jindagi ehsaason ka pulinda hi to hai, kabhi fursat me kabhi jaldi me bandh leti hun apne dupatte ke chor mein ek lamha aur ek ehsaas fir se kavita ban jaata hai. Rishton ko parat dar parat mein jeeti hun main. Jindagi yun hi nahin guzar jaati, meri saanson mein utar kar dhadkanon ko ek geet dena hota hai use.
अक्सर विदेश दौरा भी होता ही रहता है उसका। जब भी कहीं से वापस आता है बच्चों के बहुत कुछ लिए आता है, रंग बिरंगे खिलोने, विडियोगेम , .बहुत कुछ...पर कभी भी इस पूरे ताम झाम में उनके लिए बहुत सारे अलग अलग डिजाईन के 'शार्पनर' लाना नहीं भूलता। 


याद है वो एक रात
जब चाँद को दुपट्टे से देखा था मैंने
और तुमने तोहफे में एक अठन्नी दी थी
मैंने दुपट्टे के छोर में बाँध लिया था उसे
कल यूँ ही कपड़े समेटते हुए मिला था दुपट्टा
गांठ खोली तो देखा
चाँद बेहोश पड़ा था मेरी अठन्नी की जगह...
जाने तुम कहाँ होगे
और कहाँ होगी मेरी अठन्नी...
मुझे एक और जिंदगी चाहिए
जो सिर्फ़ तुम्हारे साथ बिता सकूँ
शुरू से अंत तक...
जब मौत हर घड़ी मँडराती न रहे
सेकंड की टिक टिक के साथ...
हर वक्त अपने साथ ले चलने की धमकी लिए
मुझे एक और जिंदगी चाहिए
ताकि मैं देख सकूँ
जंगल में जाती वो पगडण्डी कहाँ पहुँचती है
ताकि एक बार उस टीले पर से चांदनी रात में उतर सकूँ
एक और जिंदगी
जिसमे मुझे चाय पीने की आदत हो
ताकि तुम्हारा कप छीन कर पी सकूँ
एक और जिंदगी
जिसमे मैं लड़का होऊं
ताकि जबरन किसी रिश्ते में बंधे बिना
मैं हमेशा तुम्हारी दोस्त बनी रह सकूँ.

बुझती हुयी साँसों से हर वादा निभाते हैं
तुझे भूलते जाते हैं...तुझे भूलते जाते हैं
उम्मीद से हर रिश्ता तोडे हुए हम
तेरे दर है जब से छोड़ा..अपने घर भी कहाँ जाते हैं
वीरानियों से निस्बत कुछ दिन से बढ़ गई है
हम तनहा रह के ख़ुद को तेरे और करीब पाते हैं
खुदा भी आजकल है मुझपर मेहरबान अजब देखो
जब चाहती हूँ अश्क उमड़ते चले आते हैं
तू फ़िक्र न कर तेरी रुसवाई का मेरे हमदम
जिससे भी मिलते हैं हर लम्हा मुस्कुराते हैं
अब तो खूब सीख लिया हमने झूठ बोलने का हुनर
कह रहे हैं तुझे भूलते जाते हैं...हाँ, भूलते जाते हैं...

लौटा दो न
वही अधूरी सी कहानी
वो राहें जिनपर जा न सके
वो सावन जिसमें भीगे नहीं
वो चाय जो प्याली में बची रह गई
वो सितारे जो मिल के गिन नहीं सके...
ये गीत मुझे बहुत पसंद है, और जाने कब से...अधूरेपन को जिस तरह से लफ्जों में बांधा गया है कि लगता है अहसासों को बयां करने की हद यही है...
